फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी: बिना परमिशन चल रही फिल्म की शूटिंग, थानेदार ने हवा में उड़ाया डीएम का आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 18 Jul 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री सना कपूर - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मवाना में बॉलीवुड फिल्म 'सरोज का रिश्ता' की शूटिंग मंगलवार को भी जारी रही। इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सना कपूर ने शूटिंग स्थल पर पहुंचकर देर शाम तक शूटिंग की। ढिकौली गांव के दौलत हाउस में चल रही इस  फिल्म में सना कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। अभिनेत्री को देखने के लिए दिनभर हवेली के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। हालांकि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी को शूटिंग स्थल पर नहीं जाने दिया। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जिलाधिकारी की परमिशन के बिना ही की जा रही है।   

डीएम से लेनी होती है परमिशन 

दरअसल, किसी भी फिल्म की शूटिंग से पहले डीएम से परमिशन लेनी पड़ती है। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग की परमिशन थाने व एसडीएम स्तर से मांगी जा रही है। डीएम स्तर से परमीशन लेने पर टैक्स जमा करना पड़ता है। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग बिना परमिशन के ही पिछले चार दिन से चल रही है। इस वजह से फिल्म की शूटिंग पर खतरे के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। उधर शूटिंग की जानकारी मिलने पर खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। खुफिया विभाग का कहना है कि बिना परमिशन के शूटिंग नहीं की जा सकती है। 

परमिशन के लिए भटकते रहे प्रोड्यूसर 

पिछले तीन दिन से सुरक्षा व शूटिंग की परमिशन के लिए प्रोड्यूसर साहिल अरोड़ा थाने व तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन पुलिस व एसडीएम ने उन्हें परमिशन देने से मना कर दिया। मंगलवार को तहसील दिवस में भी प्रोड्यूसर साहिल अरोड़ा पहुंचे, लेकिन एसपी देहात राजेश कुमार ने फोर्स की कमी होने की बात कहते हुए परमिशन देने से इंकार कर दिया। जबकि थाना पुलिस ने एसपी देहात के आदेशों को हवा में उड़ाते हुए शूटिंग स्थल पर फैंटम तैनात कर दी।

देहाती जीवन के ईद-गिर्द घूमती है फिल्म

कपूर प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'सरोज का रिश्ता'  देहात में रहने वाली उस युवती की है, जो बड़े शहर में जाकर खुद को वहां के माहौल के हिसाब से नहीं ढाल पाती। लेकिन माता-पिता के सहयोग से वह इसमें सफल होती है। पढ़ाई पूरी करने के बाद माता-पिता को उसकी शादी की चिंता सताती है। इसे ही फिल्म में दर्शाया गया है। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है। 

प्रोड्यूसर साहिल अरोड़ा के अनुसार फिल्म में शाहिद कपूर की बहन व अभिनेत्री सना कपूर काम कर रही हैं। मंगलवार को बाजार में खरीदारी के सीन शूट किए गए। उन्होंने बताया कि इस लोकेशन पर 28 जुलाई तक शूटिंग चलेगी। दो दिन नगर क्षेत्र में भी शूटिंग होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next