हाउस अरेस्ट किए गए सचिन सिरोही।
- फोटो : अमर उजाला
संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी धर्मेंद्र मलिक अपने कार्यकर्ता सोपित, पंकज, आसू, अंकित, अरुण आदि के साथ मौके पर पैराडाइज मंडप पहुंचे। उन्होंने बताया कि हम हिंदू बेटी को किसी दूसरे समुदाय के युवक के साथ नहीं जाने देंगे। प्रशासन, मंडप मालिक किसी ने भी महापंचायत करने की परमिशन नहीं दी है। मगर तय समय के अनुसार, महापंचायत करेंगे। कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए हैं। अगर मंडप में हमें नहीं जाने दिया तो सड़क पर ही महापंचायत करेंगे। वहीं, हालत को देखते हुए दोपहर एक बजे तक दो थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई हैं।
मंडप के बाहर हंगामा करते हिंदू संगठन के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
युवती के घर पुलिस तैनात
वहीं दूसरी ओर गंगानगर में युवती के आवास पर पुलिस तैनात कर दी गई है। गंगानगर पुलिस लगातार गश्त पर है। मौके पर इंटेलिजेंस की टीम भी लगी हुई है।
सचिन सिरोही हाउस अरेस्ट
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही और गाजियाबाद के पिंकी चौधरी को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। लिसाड़ीगेट के दूसरे समुदाय के युवक की शादी गंगानगर की हिंदू युवती से आज शुक्रवार को होनी थी। मगर हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मवाना रोड स्थित पैराडाइज मंडप संचालक ने बुकिंग कैंसिल कर दी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने पैराडाइज में ही आज हिंदू महापंचायत का ऐलान किया है। इसके लेकर पुलिस प्रशासन और इंटेलीजेंस भी सक्रिय हो गया। पुलिस प्रशासन की टीम निगरानी रखे हुए है।