फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: संगीत सोम बोले- कपसाड़ कांड ने बता दिया कि हम जाति-समुदाय के नाम पर नहीं करते राजनीति, ये सपा का काम

Fri, 13 Feb 2026 11:37 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सरधना में होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि कपसाड़ में हुई महिला की हत्या के मामले में हमने पीड़ित परिवार संग खड़े होकर न्याय दिलाया।
विज्ञापन
सरधना में संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि उनकी पार्टी जातियों के हक की बात करती है। समाज को बांटने का काम नहीं करती। उन्होंने विपक्षी पार्टी के उन प्रयासों की भी आलोचना की, जिसमें कपसाड़ में हुई महिला की हत्या को जातीय घटना बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि आगामी एक मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह में विधानसभा के करीब 80 हजार लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन


होली मिलन के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक में संगीत सोम ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हमेशा सच्चाई और न्याय की रही है, न कि किसी भी घटना को जाति या समुदाय के नाम पर भड़काकर राजनीति करने की। समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी संगठन जाति देखकर धरना देते हैं, जबकि हमारी पार्टी सभी वर्गों और समुदायों के साथ न्याय सुनिश्चित करने पर जोर देती है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव विकास कार्यों के बल पर लड़ा जाएगा लेकिन जातियों को बांटने का काम नहीं किया जाएगा। सरधना विधानसभा में सलावा में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय की स्थापना से शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में सुधार होगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरपाल सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें