आरोप है कि उसके ससुर ने रेप किया। 14 जुलाई को ननदोई ने भी उसे हवस का शिकार बनाया। वह तीन माह की गर्भवती है। इसके बावजूद उस पर तरस नहीं खाया। मंगलवार को पति के लौटने पर उसने ससुर और ननदोई की हरकत बताई। इस पर सास ने उसे पीटा।
आरोप है कि उसके सास, ससुर व ननदोई ने पति से कहा कि उसे तलाक दे दे। इस पर उसके पति ने तीन बार तलाक बोल दिया तथा उसे कार में बैठाकर उसी दिन शाम को खरखौदा उसके मायके छोड़ गया।
इसके बाद पीड़ित अपने भाइयों के साथ थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने बताया कि विवाहिता के पति, सास, ससुर और ननदोई के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन तलाक देने के आरोपों के बारे में उच्चाधिकारियों और कानूनी विशेषों से सलाह ली जा रही है।
विवाहिता के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट सहित तीन तलाक देकर मायके छोड़ जाने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- राजेश पांडेय, एसएसपी मेरठ।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/