फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चौखट पर बारात आई तो दूल्हे को गोली मार दूंगा, दहशत में परिवार

Fri, 20 Jul 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शादी से सिर्फ एक दिन पहले पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवती के कपड़े भी फाड़ दिए और धमकी दी कि अगर चौखट पर बारात आई तो दूल्हे को गोली मार दूंगा।

विज्ञापन


यह मामला उत्तर प्रदेश के शामली जिले का है। जहां कैराना में शादी से एक दिन पहले पड़ोसी युवक ने युवती को धमकी दी कि अगर दूसरी जगह शादी की, तो दूल्हे की हत्या कर दूंगा। पीड़िता के भाई की तरफ से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।

कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बृहस्पतिवार को कैराना कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन की शादी की तारीख तय हो चुकी है। आरोप है कि बुधवार रात साढे़ 10 बजे पड़ोसी शोकिंद्र उनके घर में घुस गया। आरोप है कि उसकी बहन को बदनीयती से दबोचकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। उसकी बहन ने शोर मचाया, तो आरोपी ने धमकी देकर कहा कि तेरी शादी किसी दूसरे युवक से नहीं होने दूंगा, यदि शादी हुई तो दूल्हे की हत्या कर दूंगा। इसके बाद शोरशराबा सुनकर परिवार के लोग कमरे की तरफ आए, तो आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपी सिरफिरे की धमकी से उसके परिवार में दहशत बनी हुई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसकी बहन की शादी सकुशल संपन्न कराए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि आरोपी शोकिंद्र निवासी ब्लाक कालोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें