मेरठ के खिलाड़ियों का रहा है बेहतरीन प्रदर्शन
मेरठ की बात करें तो यहां से अंडर 19, अंडर 23 और रणजी टीम में लगातार खिलाड़ी खेलते रहे हैं। घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन के बाद ही भारतीय सीनियर टीम और भारतीय ए टीम में खिलाड़ी हिस्सा बनते रहे हैं।
भुवनेश्वर कुमार, प्रवीन कुमार, कर्ण शर्मा, सौरभ कुमार भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने का ही नतीजा है कि आज वर्तमान में यूपी की रणजी ट्रॉफी टीम में मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के खिलाड़ियों की संख्या अधिक है।
यह भी पढ़ें:MBA छात्र की हत्या में खुलासा: मर्डर के बाद पंजाब जाकर छिप गया था पुलिसकर्मी, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार
पांच खिलाड़ी कर्नाटक के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा
खिलाड़ियों के लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही उन्हें यह मौका मिल सका है। हालांकि पिछले कुछ मैचों में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है, लेकिन खिलाड़ियों के पास अधिक प्रतिभा है, जिससे कभी भी मैच के नतीजों में बदलाव हो सकता है।
अब वर्तमान की टीम की बात करें तो यूपी की टीम में मेरठ क्षेत्र से प्रियम गर्ग, समीर रिजवी, विजय कुमार, सौरभ कुमार, शिवम मावी, रितुराज शर्मा, शुभम मिश्रा आदि खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से पांच खिलाड़ी कर्नाटक के खिलाफ खेले जा रहे मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। इनमें समीर रिजवी, शिवम मावी, रितुराज शर्मा, सौरभ कुमार शामिल हैं।
इसके अलावा सहारनपुर के आकिब खान और गाजियाबाद से माधव कौशिक टीम का हिस्सा हैं। अब इसी माह 23 तारीख से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की भी शुरूआत होने वाली है। इस टीम में भी उत्तर प्रदेश की ओर से मेरठ के कई खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। टी-20 श्रृंखला के लिए यहां के कई खिलाड़ी टीम के लिए कड़ी दावेदारी पेश करेंगे।