फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ पहुंचे रेलवे बोर्ड पैसेंजर सर्विसेज कमिटी के चेयरमैन रमेश चंद रत्न, सिटी और कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण

Tue, 28 Jun 2022 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

चेयरमैन रमेश चंद रत्न के नेतृत्व में रेलवे बोर्ड की पैसेंजर सर्विसेज कमेटी ने मेरठ में दोपहर 12 से एक बजे तक कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही शाम चार बजे से सिटी स्टेशन का निरीक्षण भी किया जाएगा।  
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड की पैसेंजर सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद रत्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ सिटी और कैंट स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को देखने के लिए रेलवे बोर्ड की पैसेंजर सर्विसेज कमेटी आज निरीक्षण करने पहुंची है। चेयरमैन रमेश चंद रत्न के नेतृत्व में कमेटी दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से चलकर दोपहर 12 बजे मेरठ पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड की पैसेंजर सर्विसेज कमेटी ने दोपहर 12 से एक बजे तक कैंट और सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले कैंट स्टेशन अधीक्षक उपेंद्र सिंह से स्टेशन पर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने यात्री सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। सिटी और कैंट स्टेशन पर कमेटी के निरीक्षण को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली गई थी। एस्केलेटर, लिफ्ट आदि सुविधाओं को शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: गुजरात के राज्यपाल आज पहुंचे मेरठ, प्राकृतिक खेती से कृषि समृद्धि सेमिनार का किया निरीक्षण
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर लगाइए पंखे, प्रतीक्षालय में कूड़ेदान रखने के दिए निर्देश
उन्होंने कैंट स्टेशन पर एक दर्जन पंखे लगाने के आदेश दिए। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कई स्थानों पर फाउंडेशन को नही हटाया गया। इससे यात्रियों को ठोकर लगने का खतरा है। चेयरमेन ने सिविल इंजीनियर को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे तो ठोकर लग जाएगी, हादसा हो सकता है। इसे जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शौचालय में कूड़ेदान रखने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन

पानी नही और ऊंचाई अधिक
दिव्यांगजन को पानी पिलाने के लिए लगाए गए बूथ की ऊंचाई अधिक होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसमें तो पानी भी नही आ रहा है। ऐसे में दिव्यांगजन कैसे इसका लाभ उठा पाएंगे।

यह भी रहे मौजूद
उनके साथ मध्यप्रदेश, गुजरात, केरल, जम्मू एवं कश्मीर के सदस्य भी मौजूद रहे। इसके अलावा रेलवे से एडीआरएम, डीसीएम भी उपस्थित रहे।

सिटी स्टेशन पर बंद हुआ भोजनालय
सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित भोजनालय बंद हो गया है। टेंडर द्वारा आईआरसीटीसी ने मै. बून कैटरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को कार्य दिया था। इसके लिए एक महीने का किराया 75 हजार रुपये है। कंपनी ने किराया देने में आ रही दिक्कतों को लेकर भोजनालय बंद कर दिया। इससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें