फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेलमंत्री जल्द ही दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक का कर सकते है निरीक्षण, तैयारी में जुटे अधिकारी

Wed, 17 Aug 2022 02:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

 केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव की जल्द ही शामली में रेलवे मार्ग का निरीक्षण करने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को रेलवे महाप्रबंधक ने विंडो निरीक्षण करके व्यवस्था परखी वह शामली रेलवे स्टेशन पर 13 मिनट रुके, प्लेट फार्म, रेलवे स्टेशन की व्यवस्था परखी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव की जल्द ही  दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग का निरीक्षण करने की संभावना है। माना जा रहा है कि केंद्रीय रेल मंत्री इस रेलवे ट्रैक की व्यवस्था को परखकर लंबी दूरी के ट्रेनों की संचालन का तोहफा दे सकते हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री  अश्वनी वैष्णव के संभावित निरीक्षण के मद्देनजर मंगलवार को  उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग के साथ  दिल्ली-शामली-सहारनप़ुर रेलवे लाइन, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का विंडो निरीक्षण हालात को परखा। निरीक्षण के दौरान वह शामली रेलवे स्टेशन पर मात्र 13 मिनट रुक पाए। 13 मिनट में शामली रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेट फार्म और भूमि का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें: मां बेटियों की मौत: मिस्ड कॉल से शुरू हुई आयशा की प्रेम-कहानी का खौफनाक अंत, हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल स्पेशल ट्रेन से नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से चलकर शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह दस बज कर 10 मिनट पर पहुंचे। स्पेशल ट्रेन से उतर कर रेलवे प्लेटफार्म, रेलवे फार्म और रेलवे झंडा मैदान देखा। सुबह 10.30 बजे रेलवे महाप्रबंधक की स्पेशल ट्रेन शामली से सहारनपुर के लिए रवाना हुई। उत्तर रेलवे के यातायात प्रबंधक सुनील धीमान ने बताया कि रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल की स्पेशल ट्रेन सहारनपुर पंजाब के लिए रवाना हो गई।

उन्होंने बताया कि रेलवे महाप्रबंधक ने  नई दिल्ली से  सहारनपुर तक स्पेशल ट्रेन से दिल्ली-शामली-सहारनपुर  रेलवे  मार्ग का विंडो  निरीक्षण किया। रेलवे के महाप्रबंधक के साथ उत्तर रेलवे के डीआरएम डिंपीगर्ग के साथ सहारनपुर के टपरी से होकर मुजफ्फरनगर-मेरठ सेक्शन से दिल्ली पंहुच गए। 

कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने बताया कि उन्होंने  दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग के खस्ता हाल ट्रैक, जनसुविधा, लंबी दूरी की ट्रेन चलाने और दोहरीकरण आदि की समस्या रखते हुए दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग का निरीक्षण करने का सुझाव रेल मंत्री को दिया था। इसी के तहत उनका निरीक्षण कार्यक्रम हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें