दुष्कर्म के लिए ही किया था दोस्ती का नाटक
तीनों आरोपियों शेखर निवासी मेरठ और अर्जुन व कृष्ण निवासी चून्ना भट्टी भूपेंद्रपुरी ने पुलिस पूछताछ पूछताछ में बताया कि उनकी दोस्ती युवती के भाई से थी। उसके घर आना-जाना था। उसकी बहन पर नजर पड़ी तो घिनौनी साजिश रची। इसी के तहत उससे जान-पहचान बनाई और फिर दोस्ती का नाटक किया। दुष्कर्म की साजिश पहले से तैयार थी, इसके लिए उसका जन्मदिन यानी 11 अगस्त आने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने सोचा था कि युवती डर जाएगी और किसी से नहीं बताएगी। पुलिस ने बताया कि शेखर पर पूर्व में भी एक युवती को अगवा करने का आरोप लगा था। अर्जुन गैराज चलाता है और तीसरे आरोपी कृष्ण पर धोखाधड़ी के आरोप लग चुके हैं।
दस दिन में सामूहिक दुष्कर्म की दूसरी घटना
नगर में दस दिन में यह सामूहिक दुष्कर्म की दूसरी घटना है। इससे पहले छह अगस्त को एक कॉलोनी से मुंह बोले भाई के साथ धार्मिक स्थल गई किशोरी को सात लोगों ने अगवा किया था। दो आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस किशोरी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
युवती की कराई गई काउंसिलिंग
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती गहरे सदमे में है। उसकी काउंसिलिंग कराई गई है। वह कुछ भी खा नहीं रही है। उसे बार-बार घटना याद आ रही है और हर बार वह रो रही है। मां उसे ढांढस बंधा रही है।