फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा, हिरासत में ली नशेड़ी युवतियां, पुलिस को देखकर फरार हो गए युवक

Sun, 26 Jan 2025 11:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पड़ोसी काफी समय से एक घर में गलत होने की जानकारी पुलिस को दे रहे थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। रविवार को युवतियों ने शराब पीकर हंगामा किया तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा। 
विज्ञापन
भागने की कोशिश करती एक युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगानगर में शराब के नशे में कुछ युवक-युवतियों ने हंगामा कर दिया। पड़ोसियों ने एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा चलने की बात कहते हुए विरोध कर दिया। पुलिस ने आकर युवतियों को हिरासत में ले लिया, जबकि युवक फरार हो गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पुलिस के सामने विरोध जताते पड़ोसी। - फोटो : अमर उजाला
गंगानगर ओ पॉकेट में काफी समय से एक घर में लड़कियों और लड़कों का आना-जाना हो रहा है। पड़ोसियों का कहना है कि यहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। पुलिस से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को आरोपी के घर के सामने पार्क में कुछ लड़कियां शराब के नशे में हंगामा करने लगीं। उनके साथ कुछ युवक भी थे। लोगों ने इसका विरोध किया तो लड़कियों ने उल्टा उनके साथ ही बदतमीजी करनी शुरू कर दी। युवकों ने भी लोगों को धमकियां दीं। सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवतियों को हिरासत में ले लिया, जबकि युवक पुलिस को देखकर भाग गए। एसओ गंगानगर थाना का कहना था कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें