फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में पांच हजार रुपये के लिए काट दिया युवक का गला... दो दोस्तों ने ही की वारदात, हर ओर बिखरा था खून

Sun, 26 Jan 2025 10:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

18 साल के नोमान को उसके ही दोस्तों ने मार डाला और फरार हो गए। पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महज पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों ने ही युवक की हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। दोनों आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में रविवार को नोमान (18) पुत्र चीकू निवासी श्यामनगर की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। 
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नोमान का पैसों के लेन-देन को लेकर मोहम्मद आमिर और सुहैल निवासी श्यामनगर से विवाद चल रहा था। आरोपी कई बार हत्या करने की धमकी दे चुके थे। खुशहाल नगर कालोनी में हत्या करके आरोपी फरार हो गए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें