10 मई को क्रांति दिवस पर पीएम मोदी का मेरठ दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में छावनी क्षेत्र में तैयारियों जोरों पर हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बाहर से भी फोर्स मांगा गया है।
अमृत महोत्सव के तहत 1857 एक क्रांति गाथा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ आने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसपी सिटी ने सुरक्षा के संबंध में सदर बाजार, लालकुर्ती और सीओ कैंट को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से से इंटेलीजेंस भी सक्रिय हो गई है। बाहर से फोर्स मांगी गई है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने सीओ सदर, इंस्पेक्टर सदर और लालकुर्ती एसओ को भी सुरक्षा व्यवस्था विशेष रूप से करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं निकाय चुनाव के मद्देनजर एसपी सिटी ने सभी थानेदार और सर्किल के सीओ के साथ बैठक में कहा कि आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। बिना अनुमति जुलूस और कार्यक्रम करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।