फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारिश में टपकती रही थाने की छत, पुलिसकर्मी रहे परेशान

विज्ञापन
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश आम जनता के साथ पुलिस के लिए भी आफत बनी हुई है। जिले में चौकी गिर जाने के बाद शनिवार को मवाना थाने की छत से भी पानी टपकता रहा। इस कारण दिनभर पुलिसकर्मी मुंशी कक्ष में बैठकर कार्य करते रहे।
विज्ञापन

  
बारिश थाना पुलिस के लिए भी मुसीबत बनी हुई है। जिसकी वजह से पुलिस का कार्य प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को मवाना थाने में फाल्ट होने से करंट फैल गया तो शनिवार को दिनभर थाने की छत बारिश के पानी से टपकती रही। बरामदे में बिछी मेज कुर्सियां भी गीली पड़ी रही, जिस कारण दिनभर पुलिसकर्मी मुंशी कार्यालय  में बैठकर कार्य करते रहे।  
 

धराशायी हुई थाने की चाहरदीवारी 
इसी तरह हल्दौर क्षेत्र में कई दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश  के कारण थाना परिसर में जल भराव हो गया और चाहरदीवारी धराशाई हो गई। थाने में जल भराव होने से लोगों व पुलिस स्टॉफ को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विकास खंड कार्यालय परिसर में जल भराव के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें