फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की जांच-पड़ताल में खुली यूपी पुलिस की पोल, यकीन नहीं तो देखें तस्वीरें

Mon, 22 Apr 2019 04:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस चौकी पर लगा मिला ताला - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में हालात ऐसे हैं कि चौकियां और थानों में पुलिस नहीं है। दरअसल, लोकसभा के तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल को होना है। जिसके चलते मेरठ से पुलिस फोर्स रवाना हो चुकी है। आगे तस्वीरों में देखिए कैसे खुली यूपी पुलिस की पोल:-
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस चौकी पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो शहर की अधिकांश चौकियों में ताले लगे मिले।
विज्ञापन

3 of 7
घंटाघर पुलिस चौकी पर कोई पुलिकर्मी तैनात नहीं - फोटो : अमर उजाला
शहर के बीचोबीच अतिसंवेदनशील घंटाघर पुलिस चौकी पर रात 11 बजे ताला लगा मिला।

4 of 7
पुलिस चौकी पर लगा मिला ताला - फोटो : अमर उजाला
वहीं जली कोठी, बेगमपुल और भूसा मंडी पुलिस चौकी पर भी ऐसा ही नजारा मिला। शहर में थानों का हाल भी कुछ ऐसा ही था।
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस चौकी पर लगा मिला ताला - फोटो : अमर उजाला
थाना देहली गेट, लालकुर्ती, नौचंदी, कोतवाली समेत कई थानों में एक-एक सिपाही नजर आए। कोतवाली, नौचंदी, मेडिकल और देहात इलाके के थानों-चौकियों की स्थिति ऐसी ही मिली।
विज्ञापन

6 of 7
श्रीलंका में चर्च और होटलों में हुए हमले के बाद मेरठ के एक होटल में रात के समय चेकिंग करते एसओ - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस फोर्स की बहुत कमी है। हालांकि थानेदार और दरोगा रात में गश्त कर एहतियात बरत रहे हैं। पुलिस अधिकारी खुद भी शहर में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
श्रीलंका में चर्च और होटलों में हुए हमलों को लेकर मेरठ में भी अलर्ट जारी हुआ है। एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि जोन के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि शहर में चर्च व होटलों पर चेकिंग कराई गई। एसओ सदर ने टीम लेकर आबूलेन, बेगमपुल और कैंट स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें