उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें बागपत जिले के तहसील क्षेत्र में लुहारी गांव के 22 युवाओं का चयन हुआ है। इससे गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
उप्र पुलिस भर्ती के परिणाम में जनपद के कई गांवों का शानदार प्रदर्शन रहा। रंछाड़ गांव से 15 युवाओं का चयन हुआ है, वहीं लुहारी गांव से 22 युवाओं ने सफलता हासिल की है। मुफीद अली और प्रधान सुधीर ने बताया कि सागर पुत्र धर्मपाल, मनीष पुत्र रविंद्र, मनीष पुत्र बिजेन्द्र, महीनुद्दीन पुत्र यामीन, अनुज पुत्र जगदेव, मनीष पुत्र बिजेंद्र, निशांत पुत्र आनंद, गुड्डू पुत्र निर्भय, आकाश पुत्र अजित सिंह, अभिषेक पुत्र जसवीर, सागर पुत्र मुकेश के अलावा अकुल, रोहित, विनीत, बसंत, अखिल, नीतिश, सारंग, अंकित का चयन हुआ है।