फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में छापामारी, पकड़ा गया नकली माल, योनेक्स कंपनी के नाम से बेचे जा रहे थे ट्रैक सूट

Tue, 31 Jan 2023 09:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Saharanpur News : मेरठ में एक दुकान पर छापामारी की गई। दुकान से नकली माल पकड़ा गया है। बताया गया कि योनेक्स कंपनी के नाम से नकली ट्रैक सूट बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन
मेरठ में छापामारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम और नौचंदी पुलिस की संयुक्त टीम ने नेहरू नगर में यादव स्पोर्ट्स की दुकान पर छापा मारा। यहां योनेक्स और वेन ह्युसेन ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे 400 नकली ट्रैक सूट बरामद किए गए। यहां से पुलिस ने दुकान संचालक सुशांत यादव को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


दुकान के अंदर एक फैक्टरी चला रखी है। इसमें नकली परिधान तैयार किए जा रहे थे। करीब छह लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी दुकानदार ने बताया कि कई राज्यों में माल की सप्लाई की जा रही थी। इंस्टाग्राम, फेसबुक, इंडिया मार्ट के माध्यम से सामान ऑनलाइन बेचा जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त माल की कीमत करीब छह लाख रुपये है।

ब्रांड प्रोटेक्टर्स कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कई दिन से यहां नकली सामान बेचने की सूचना मिल रही थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से संपर्क कर एक टीम का गठन किया गया। दोपहर को पुलिस टीम के साथ मिलकर छापा मारा गया। जिसके पास से चार सौ ट्रैक सूट बरामद किए गए। आरोपी दुकानदार सुशांत यादव फेसबुक, इंस्टाग्राम और इंडियामार्ट के माध्यम से डुप्लीकेट ट्रैक सूट का प्रचार और बिक्री कर रहा था। लंबे समय से उड़ीसा, राजस्थान, पंजाब, बिहार, आंध्रा प्रदेश और यूपी के कई जिलों में सप्लाई की जा चुकी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suicide: फरहा ने दुष्यंत को जन्मदिन पर दिया था फोन, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, पूछताछ में उगले में बड़े राज

विज्ञापन

बताया गया कि जब्त किए गए माल की कीमत कंपनी की मानी जाए तो करीब छह लाख रुपये है, हालांकि यह नकली है, इसकी कीमत कम आंकी जा रही है। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: बद्दो की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में, बेटे सिकंदर पर कसा शिकंजा, आखिर कब दबोचा जाएगा ढाई लाख का इनामी 

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
पहले भी नकली ट्रैक सूट, बल्ले-गेंद और लेकमी कंपनी का सामान भी पकड़ा जा चुका है। नकली सामान बनाने और बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई पहले भी टीम कर चुकी है। मेरठ में बड़े पैमाने पर नकली सामान बनाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें