फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर अशोभनीय टिप्पणी, कहा-बिहार में होती तो गोली से उड़ा देती

Wed, 03 Oct 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत पुलिस का टविटर अकाउंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी पुलिस  के लिए एक शख्स ने आशोभनीय टिप्पणी कर डाली। यह टिप्पणी बागपत जिले की पुलिस के  ट्विटर अकाउंट पर की गई है। पुलिस के अनुसार बिहार के किसी युवक द्वारा इस तरह का ट्वीट करने  की आशंका जताई जा रही है। टिप्पणी में लिखा है कि यदि यूपी पुलिस बिहार में होती तो उसे गोली से उड़ा देती। पुलिस की साइबर सेल ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


बागपत पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर 29 सितंबर को मोहम्मद सदरे आलम नामक आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो अप लोड कर अशोभनीय टिप्पणी की। 30 जुलाई को भागोट में मिले अज्ञात युवक के शव पर भी टिप्पणी की।

टिप्पणी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गली गलौच कर लिखा कि बागपत में बदमाशों का आतंक। युवक की हत्या कर शव फेंका। यूपी पुलिस फर्जी मुठभेड़ करती है। यदि यूपी पुलिस बिहार में होती तो उसे गोली से उड़ा देती। दरअसल, इस शख्स ने यह टिप्पणी लखनऊ में हुए विवेक तिवारी की ओर इशारा करते हुए  की है। 
विज्ञापन


इस पोस्ट से आशंका जताई जा रही है कि ट्वीटर अकाउंट पर बिहार के किसी युवक द्वारा टिप्पणी की गई है। इस मामले में एसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर कोतवाली में एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधू ने जिस आईडी से टिप्पणी की गई है, उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की साइबर सेल ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टिप्पणी करने वाले आरोपी का पता लगाया जा रहा है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। आईटी थाना नोएडा से भी मदद ली जाएगी। जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।  
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें