फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में छात्र की पिटाई, मुफ्ती पर लगाया ये गंभीर आरोप, जमकर हंगामा

Wed, 03 Oct 2018 06:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक मदरसे में छात्र की पिटाई को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मदरसे के मुफ्ती पर बच्चे की पिटाई करने और किसी से शिकायत करने पर मदरसे से निकाल देने की धमकी का आरोप लगाया। उनकी ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी मोहम्मद इनाम का 13 वर्षीय पुत्र नवाजिश मानकमऊ स्थित एक मदरसे का छात्र है। आरोप है कि सोमवार को मदरसे के एक मौलवी ने नवाजिश की पढ़ाई में कुछ गलती होने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि किसी को पिटाई के बारे में शिकायत करने पर उसे मदरसे से निकालने की भी धमकी दी। नवाजिश ने अपने घर पहुंचकर पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन शरीर पर निशान देख कर परिजनों ने उससे पूछा तो उसने पिटाई के बारे में जानकारी दी। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए। 

परिजनों के मुताबिक मंगलवार को उन्होंने मदरसे में जाकर मुफ्ती से शिकायत की। लेकिन मुफ्ती ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इस मामले में कुतुबशेर थाना में तहरीर देकर आरोपी मुफ्ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में मंगलवार शाम तक दोनों पक्षों में समझौता कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मदरसे में एक बच्चे की पिटाई की शिकायत मिली थी। पिता की ओर से तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें