पुलिस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को शामली जाने से रोका
- फोटो : अमर उजाला
शामली के गांव हसनपुर प्रकरण में ब्राह्मण समाज के लोगों से मिलने आ रहे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को गाजियाबाद में रोक लिया गया है। उन्होंने ट्वीट कर गाजियाबाद में पुलिस द्वारा रोके जाने की जानकारी दी। उन्होंने यह ट्वीट सुबह 11.14 बजे किया। प्रमोद कृष्णम के साथ मौजूद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने फोन पर बताया कि पुलिस ने उन्हें गाजियाबाद में रोक रखा है। उनके साथ पूर्व शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग, ब्राह्मण स्वाभिमान सभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार एवं अन्य कई लोग हैं।
वहीं मथुरा से कांग्रेस विधायक प्रदीप माथुर और राम सेना प्रमुख विष्णु विनोदम महाराज समेत अन्य कांग्रेस नेता गांव हसनपुर आ रहे थे। इसी दौरान जिले की पुलिस ने उन्हें सीमा पर रोक लिया। इसके बाद उन्हें मुजफ्फरनगर के फुगाना थाने ले जाया गया है।
24 अगस्त को पबजी गेम खेलने को लेकर हुआ था विवाद
हसनपुर गांव में विवाद की शुरुआत 24 अगस्त को दो बच्चों के बीच पबजी गेम खेलने को लेकर हुई थी। बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। फायरिंग में संजय शर्मा और राजकुमार की दो पुत्री व एक पुत्र छर्रे लगने से घायल हो गए थे।
इसके बाद संजय के पिता श्रीनिवास शर्मा की तरफ से गांव के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में विक्की उर्फ विक्रांत, रेंचू उर्फ अर्णव, श्रीपाल, शीशपाल व विशाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एक आरोपी अमित अभी फरार है। विवाद तब और बढ़ गया था जब चार दिन बाद पुलिस ने अमरपाल की तहरीर पर श्रीनिवास पक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, जिसमें संजय समेत पांच लोगों को नामजद कराया गया है।
यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी ने छह मिनट में दिखाई लाइव रिपोर्ट, देखें कैसा होगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे
इसके विरोध में श्रीनिवास शर्मा पक्ष के लोगों ने तीन दिन पहले अपने घरों पर पलायन के पर्चे चिपका दिए थे। सोमवार को ब्राह्मण समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने गांव में पहुंचकर श्रीनिवास शर्मा पक्ष से मुलाकात की थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/