फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुकदमा दर्ज होने पर रालोद कार्यकर्ताओं में रोष, जिलाध्यक्ष बोले- सत्ता के दबाव में काम कर रही यूपी पुलिस

Wed, 07 Oct 2020 01:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने रालोद जिलाध्यक्ष समेत तीन नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। हाथरस जाने के दौरान जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकताओं ने सोमवार को हाईवे जाम करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका था। इसीलिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वहीं मुकदमा दर्ज होने से रालोद कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष ने सत्ता के दबाव में पुलिस पर कार्य करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जल्द एडीजी से मिलने की बात कही।

विज्ञापन


रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हाथरस जाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। इसके विरोध में रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पल्लवपुरम फेज वन के सामने हाईवे पर जाम कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया था। इस दौरान पल्लवपुरम थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही आग की चपेट में आ गए थे। पुलिस ने सोमवार देर रात राहुल देव, गौरव जिटौली व नरेंद्र खजूरी को नामजद करते हुए 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: अनुज हत्याकांड: आखिर मुठभेड़ में दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, दूसरा साथी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को जिलाध्यक्ष राहुल देव ने मुकदमा दर्ज होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि पुलिस सत्ता के दबाव में कार्य कर रही है। देव ने कहा कि जानलेवा हमले जैसा कोई अपराध कार्यकर्ताओं ने नहीं किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें