फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने में आते थे भगवान श्रीराम, बेटे संग अपनाया हिंदू धर्म, शहजाद से बन गए 'संजू'

Fri, 02 Nov 2018 07:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली में शहजाद से संजू बने ट्रांसपोर्टर ने बताया कि कई दिनों से उसके सपने में भगवान श्रीराम आ रहे थे और वह तभी से विचलित था। तभी उसने धर्म परिवर्तन करने का निर्णय लिया। परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शहजाद से संजू बना ट्रांसपोर्टर गुरुवार को अपने बेटे के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और डीएम से मिलकर धर्म परिवर्तन का दावा किया है। बताया कि उसने और उसके एक बेटे ने स्वेच्छा से मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपना लिया है। उसने बताया कि फिलहाल पत्नी और दूसरा बेटा तैयार नहीं है, लेकिन उसने इन दोनों के भी जल्द ही धर्म परिवर्तन करने का दावा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हरेंद्र नगर निवासी शहजाद राना ने बताया कि उनके पूर्वज भी हिंदू थे, जो धर्म परिवर्तन के बाद मुस्लिम हो गए थे लेकिन उसकी आस्था अभी भी हिंदू धर्म में है। इसलिए वह बिना किसी दबाव के फिर से हिंदू धर्म में वापस आना चाहता है। उसने अपना नाम शहजाद राना से बदलकर संजू राना और अपने बेटे समर राना का नाम शेखर राना कर लिया है। अब उन्हें इसी नाम से जाना जाए। उसने इस संबंध में शपथ पत्र भी अधिकारियों के यहां दिया है।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शिव मंदिर में की पूजा 
नाम बदलकर संजू और शेखर बने पिता पुत्र दोनों ने कलेक्ट्रेट में बने शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और माथा टेका। पिता-पुत्र काफी खुश दिखा रहे थे। ये मामला कलेक्ट्रेट में भी चर्चाओं का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंद्र विक्रम सिंह, डीएम शामली - फोटो : अमर उजाला
कोट 
एक व्यक्ति अपने बेटे के साथ मिला था, जिसने धर्म परिवर्तन करने और अपना नाम बदलने की जानकारी दी है। उसने बताया कि ये उसका व्यक्तिगत मसला है। उनके स्तर से कोई कार्रवाई संभव नहीं है। सुझाव दिया गया कि यदि वो खुद को असुरक्षित महसूस करता है तो पुलिस कार्यालय जा सकता है। - इंद्र विक्रम सिंह, डीएम शामली

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें