फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर से आगे रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, चार ट्रेनें प्रभावित

Mon, 19 Aug 2019 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

सहारनपुर और अंबाला के बीच दुखेड़ी स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से रेल यातायात बाधित हो गया। इसके चलते पांच ट्रेनों को लौटना पड़ा। हालांकि, रविवार शाम से ही दिल्ली की तरफ से आने वाली वाया मेरठ, सहारनपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा था। लेकिन अधिक बारिश होने से ट्रैक पानी में डूब गया।

विज्ञापन


नई दिल्ली से चलकर वाया मेरठ, जालंधर को जाने वाली सुपर एक्सप्रेस को कैंट स्टेशन से वापस नई दिल्ली भेजा गया। यह ट्रेन 5 घंटे 56 मिनट की देरी से रात 10:15 बजे कैंट स्टेशन पहुंची थी। आगे सिग्नल न मिलने के कारण इसे लौटाना पड़ा।

वहीं दिल्ली से वाया मेरठ, जम्मू को जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस भी 2 घंटे 35 मिनट की देरी से रात 8:30 बजे मेरठ पहुंची। इस ट्रेन को दो घंटे तक दौराला स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद दिल्ली की तरफ भेज दिया गया। वहीं, मुंबई से चलकर वाया मेरठ, अमृतसर को जाने वाली गोल्डन टेम्पल का भी हाल यही रहा। ट्रेन को सिटी स्टेशन से दिल्ली की तरफ रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिलासपुर से चलकर अमृतसर को जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अप-डाउन का रूट भी डायवर्ट किया गया। बिलासपुर से आने वाली ट्रेन को हजरत निजामुद्दीन से डायवर्ट कर दिया गया। यह ट्रेन रात 10:17 बजे सिटी स्टेशन पहुंचती है।

वहीं, अमृतसर की तरफ से आने वाली इसी ट्रेन को अम्बाला कैंट से दिल्ली की तरफ मोड़ दिया गया। यह ट्रेन रात 2:17 बजे सिटी स्टेशन पहुंचती है। इसके अलावा सोमवार सुबह अमृतसर से आने वाली गोल्डन टेम्पल को भी डायवर्ट किया जा सकता है। वहीं, सहारनपुर तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी देरी से चलती रही। दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर एक घंटे 17 मिनट की देरी से रात 10 बजे सिटी स्टेशन पहुंची।

सैंकड़ों यात्री परेशान, हंगामा
दो से तीन घंटे में नई दिल्ली से मेरठ का सफर कर पहुंचे यात्रियों का गुस्सा स्टेशन पर फूट पड़ा। उन्होंने सिटी, कैंट और दौराला स्टेशन पर हंगामा किया। हालांकि, आरपीएफ, जीआरपी और रेल अधिकारियों ने यात्रियों को शांत कराया। इसके बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें