फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसाद में यूपी पुलिस के सिपाही ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा(मेरठ)। थाना क्षेत्र के लोहियानगर कॉलोनी स्थित मकान में यूपी पुलिस के एक सिपाही ने रविवार रात अवसाद के चलते फांसी लगा ली। परिजनों को सिपाही फंदे लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जिला गौतमबुद्ध नगर के गांव नंगला हुकम सिंह निवासी ज्ञानवीर (38) पुत्र राजवीर सिंह परिवार के साथ लोहियानगर में रहता था। वह पीएसी में चालक था और कुछ समय पहले उसकी तैनाती यूपी-112 में की गई थी। फिलहाल वह मेरठ पुलिस लाइन में रिजर्व में चल रहा था। पुलिस के मुताबिक उसके पिता राजवीर सिंह भी पीएसी में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। परिजनों की माने तो ज्ञानवीर कुछ दिन से अवसादग्रस्त था। वह रविवार शाम पुलिस लाइन से लौटा तो परेशान दिखाई दिया। वह रात करीब नौ बजे कमरे में गया और रस्सी की मदद से पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन कमरे में पहुंचे उसे लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने ज्ञानवीर को नीचे उतारा तथा पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चर्चा है कि ज्ञानवीर गृहक्लेश के चलते अवसाद में चल रहा था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। उधर, सीओ किठौर देवेश सिंह का कहना है ज्ञानवीर कुछ समय से अवसाद ग्रस्त था। इसकी वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें