फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी पुलिस के सिपाही ने महिला व उसके बेटों के साथ की मारपीट

विज्ञापन
दौराला- यूपी पुलिस के सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाती चिरौड़ी गांव निवासी महिला। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। चिरौड़ी गांव निवासी यूपी पुलिस के सिपाही ने बुधवार देर रात गांव निवासी कांता व उसके बेटों शिवकुमार, हिमांशु के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें तीनों घायल हो गए। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाने पहुंची कांता ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव निवासी युवक यूपी पुलिस में है और गजरौला में उसकी तैनाती है। वह छुट्टी पर गांव आया हुआ है। बुधवार देर रात कांता का छोटा बेटा शिवकुमार गांव स्थित मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गया था, जबकि कांता के पति सेंसरपाल दौराला चीनी मिल में ड्यूटी पर गए थे। आरोप है कि रास्ते में सिपाही ने उसके बेटे को रोक लिया और गाली गलौज की। बेटे ने विरोध जताया और घर लौट आया। सिपाही अपने भाइयाें को साथ लेकर उनके घर पहुंचा और घर के अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की। शोर मचाने व पुलिस को सूचना देने पर सभी भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें