मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में पीसीपीएनडीटी की टीम ने मंगलवार को एक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मकान के अंदर चल रहे भ्रूण लिंग जांच के गोरख धंधे का भंडाफोड़ कर दिया। पीसीपीएनडीटी टीम के नोडल अधिकारी एडिशनल सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार गौतम के नेतृत्व में मंगलवार सुबह टीम ने भावनपुर थाना क्षेत्र के 5 गांव पट्टी गढ़ी गांव में अरविंद के मकान में छापा मारकर यह सफलता हासिल की।
एसीएमओ डॉ प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से इस गोरखधंधे की सूचना मिल रही थी। सूचना पर उन्होंने मुखबिर की सहायता से इस लिंग जांच के कारनामे का पर्दाफाश किया। भावनपुर थाने पर पीसीपीएनडीटी टीम मेरठ क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों से पूछताछ की तो मामला खुलकर सामने आया।एसीएमओ ने बताया कि 30,000 में लिंग जांच का धंधा काफी समय से जारी था।