फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: आरक्षण पर आईं 257 आपत्तियां, जल्द होगा सूची का अंतिम प्रकाशन

Mon, 08 Mar 2021 09:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची के लिए आपत्तियों को जमा करने का समय खत्म हो गया है। मेरठ जिले स्तर पर कुल 257 आपत्तियां पहुंचीं। अब इनके निस्तारण के लिए जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में 10 मार्च से 12 मार्च तक जांच की जाएगी। इसके बाद 13 या 14 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। वहीं, 15 मार्च को अंतिम सूची शासन को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कातिल बेटे को नहीं पिता की हत्या का कोई पछतावा, हवालात में रातभर हंसता रहा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


इसके अलावा जिले के 12 ब्लॉकों में आईं आपत्तियों के लिए सभी एडीओ पंचायत को आज जिला कार्यालय पर बुलाया गया है। इनकी आपत्तियों को शामिल करने के बाद ही जांच की जाएगी। हालांकि, जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक सिन्हा का कहना है कि आरक्षण सूची में बदलाव की बहुत कम संभावना है। जिन लोगों ने आपत्तियों को जमा किया है, उन्होंने अधिकतर अपनी मांग की है। किसी ने भी शासन द्वारा तय किए गए फॉर्मूले को आधार नहीं बनाया है। इसके बाद भी हम इसकी जांच कराने के बाद ही अंतिम सूची का प्रकाशन करेंगे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें