मेरठ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सुबह रैली और इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। रैली के बाद सम्मान के तौर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एनसीसी छात्राओं को मंच पर बैठाया और गोष्ठी करने को कहा।
विज्ञापन
एनसीसी छात्रा प्रियांशी छाया, चित्रा, कनिका और इस्माईल डिग्री कॉलेज की छात्रा सना और नेहा ने मंच संभाला और विचार व्यक्त किए। कहा महिला सशक्तिकरण का दौर है और नारी का सम्मान जरूरी है। गर्भ में बेटियों को मारने वालों पर स्वास्थ्य विभाग शिकंजा कसे।
सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सुबह आठ बजे दिल्ली और दस बजे गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ज्योत्स्ना रहीं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें