प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को आगामी त्योहारों को लेकर पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार से विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो। सभी जिलों के उपभोक्ताओं को त्योहार पर निर्बाध आपूर्ति की जाए। इसके लिए उन्होंने ऊर्जा भवन में स्थित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
एमडी ने निर्देशित किया कि सभी 14 जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर एवं गौतमबुद्धनगर मे उपभोक्ताओं को सुचारू एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसी भी क्षेत्र में ब्रेकडाउन अथवा विद्युत आपूर्ति व्यवधान की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए, उसका त्वरित निस्तारण किया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त संख्या मे मरम्मत गैंग एवं ट्रॉली ट्रांसफार्मर की पूर्व व्यवस्था रखने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ता हेल्प लाइन नंबर 18004101912 पर प्राप्त शिकायतों तथा उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
सभी जिलों के नियंत्रण कक्ष के नंबर
मेरठ 9193330312
बागपत 9193330171
गाजियाबाद 9193320115
बुलन्दशहर 9193302137
हापुड़ 9193319903
सहारनपुर 9193330422
मुजफ्फरनगर 9193331304
शामली 9193330951
मुरादाबाद 9193300109
संभल 9193300411
रामपुर 9193300636
अमरोहा 9193331320
बिजनौर 9193331324
गौतमबुद्ध नगर 9193301659
ये भी देखें...
धनतेरस: बिजनौर शहर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट; यहां मिलेगी आतिशबाजी