मेरठ के हस्तिनापुर में भाजपा की सुधा खटीक 703 मतों से जीतीं।
मेरठ में भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने मेयर पद पर जीत हासिल कर ली है। बताया गया कि हरिकांत ने 107406 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम पार्टी के प्रत्याशी अनस रहे, जबकि तीसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार सीमा प्रधान रहीं।
कुल वोट - 574577
भाजपा - 235953
एआईएमआईएम - 128547
सपा - 115964
बसपा - 54076
कांग्रेस - 15473
आप - 6256
मेरठ में हस्तिनापुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी सुधा खटीक ने जीत हासिल की।
सहारनपुर में नानौता से निर्दलीय प्रत्याशी रूमाना खान ने 5739 वोट लेकर अपनी प्रतिद्वंद्वी बसपा से निशात फात्मा 5507 को 232 मतों से हराकर जीत दर्ज की। जबकि भाजपा प्रत्याशी अलका शर्मा 2813 मत लेकर तीसरे स्थान पर रही।
मेरठ के किठौर नगर पंचायत में 2200 वोट से बसपा आगे। गठबंधन नहीं टिक पाया। सिवाल खास नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी फुरकाना जीतीं।
मेरठ के शाहझहांपुर में निर्दलीय उम्मीदवार वसी उर्रहमान की जीत। सपा उम्मीदवार नसीब आलम को हराया।
शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता में निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद कुमार 2370 वोट से जीते। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नरेश कुमार सैनी को हराया।
नकुड़ में फाइनल राउंड के बाद अध्यक्ष पद पर मिले मत
असद मसूद (कांग्रेस) - 15
मोहम्मद इस्लाम (बसपा) - 2664
शिवकुमार गुप्ता (भाजपा) - 5418
खालिद खान (निर्दलीय) - 4619
धनीराम सैनी (निर्दलीय) - 1216
विनय निर्दलीय - 108
नोटा- 12
फाइनल राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी शिवकुमार गुप्ता ने 799 मतों से निर्दलीय खालिद खान को पराजित किया।
नगर पंचायत बढ़ापुर अध्यक्ष पद मतगणना का दूसरा राउंड।
1-भाजपा के संजीव कुमार उर्फ बंटी-2084
2-सपा के दिलशाद अंसारी-2004
3-निर्दलीय आबिद अंसारी-1338
4-निर्दलीय जावेद एड.-962
5- कम्युनिस्ट पार्टी-60
हल्दौर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी विमला देवी, भाजपा प्रत्याशी भूषण सिंह से 1194 वोटों से आगे चल रहे हैं।
शामली में एलम नगर पंचायत में निर्दलीय रीना देवी 738 वोट से जीतीं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय संगीता देवी रही। विजेता रीना देवी के पति अश्वनी इस समय हत्या के मामले में जेल में हैं। भाजपा की सुमन यहां छठे स्थान पर रहीं।
मुजफ्फरनगर नगर पालिका : तीन राउंड के बाद
मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा 51543
लवली शर्मा, गठबंधन 44312
छोटी, एआईएमआईएम 6542
रोशन जहां, बसपा 5434
भाजपा अब तक 7231 वोट से आगे
चरथावल के तीन राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा अब तक सिर्फ 43 वोट ही हासिल कर सके हैं।
गौरतलब है कि एक तरफ जहां AIMIM प्रत्याशी को लेकर लोगों का रवैया एकदम ढीला था, लेकिन चुनाव के दिन 11 मई को और आज मतगणना के बाद AIMIM के नतीजों ने चौंका दिया है। पार्टी ने मेयर पद पर भाजपा और सपा दोनों को ही कड़ी टक्कर दी है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में ओवैसी की पार्टी के चुनाव चिन्ह पतंग को खूब वोट मिले हैं। वहीं सियासी गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है कि इसका असर लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
मेरठ में गुंजन शर्मा वार्ड 14 से निर्दलीय बनीं पार्षद बन गई हैं। वह नर्सिंग की छात्रा हैं।
खतौली पालिका-अब तक गठबंधन आगे
शाहनवाज लालू, गठबंधन 8006
कृष्णपाल, निर्दलीय 5367
उमेश कुमार, भाजपा 3218
सिसौली नगर पंचायत वार्ड 1 से विजयी हुईं प्रत्याशी मंजू देवी
बागपत
राजकुमार चौहान भाजपा 5269
राजु दीन रालोद 3263
बड़ौत नगर पालिका वार्ड 24 से अरशद जीते।
छपरौली निकाय चुनाव
वार्ड-1 रामकुमार जीते
वार्ड-9 रीतू जीते
वार्ड-5 मुस्ताक जीते
बड़ौत नगर पालिका तीसरा राउंड
बबिता(रालोद)-4726
सुधीर(भाजपा)-3015
अनिल(कांग्रेस):-63
बबिता तोमर 1711 से बढ़त बनाये हुए है
बागपत में तीसरे राउंड के नतीजे इस प्रकार हैं
रालोद प्रत्याशी बबिता को मिले: 4726
भाजपा प्रत्याशी सुधीर मान को मिले: 3015
कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कश्यप को मिले: 63
बसपा प्रत्याशी मुकेश को मिले: 146
अंतर-1711 मतों का चल रहा है।
अब रालोद प्रत्याशी तीसरे राउंड के बाद 3624 वोट से आगे हो गए है।
बिजनौर पालिका सीट पर दूसरा राउंड लगभग पूरा होने वाला है भाजपा प्रत्याशी ने इस में भी 600 वोटों की बढ़त बनाई है। कुल 2400 वोटों से भाजपा प्रत्याशी इंदिरा सिंह आगे चल रही है।
सहारनपुर में 11वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। अब तक सहारनपुर से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार 50739 वोटों से आगे चल रहे हैं।
11वें राउंड तक के नतीजे इस प्रकार है-
बीजेपी -133342
बसपा -82603
सपा -13953
कांग्रेस -4738
मेरठ नगर निकाय चुनाव के मतदान के दौरान शहर के अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्र में भी भाजपा को अच्छी वोट मिल रही हैं। यह आज मतगणना से साफ हो गया है।
तीसरे राउंड 150 बूथ काउंटिंग
36052 - भाजपा हरिकांत
17411 - सपा सीमा प्रधान
15610 - अनस एआईएमआईएम
9920 - हशमत बसपा
कुल वोट तीसरे राउंड में 84541
36052 हरिकांत
17411 सीमा
15610 अनस
9920 हशमत
2157 नसीम
मेरठ नगर निगम के कुल 1087 बूथ हैं, 100 बूथों की अब तक गिनती हो चुकी है। कुल 14 राउंड के तहत मतगणना होनी है। वार्ड 49 में सपा से निशा परवीन जीती हैं। मतगणना स्थल के बाहर भारी संख्या में प्रत्याशी व पार्टियाें के समर्थक जुटे हुए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।
मुजफ्फरनगर में पालिका पहला राउंड पूरा हो चुका है बीजेपी 1700 वोट से आगे चल रहे हैं।
सहारनपुर नगर निगम में महापौर पद की मतगणना में दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार, बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद से 45,919 मतों से आगे चल रहे हैं।
खतौली में पहला राउंड की गिनती में
बसपा 1218
कमल 1557
कांग्रेश 355
गठबंधन 4929
निर्दलीय कृष्णपाल 2613
हस्तिनापुर निकाय चुनाव में वार्ड 3 से चुनाव लड़ रही निर्दलीय उम्मीदवार पिंकी को 347 वोट मिले जिन्हें विजय घोषित किया गया। वहीं प्रतिद्वंदी बसपा की संजीदा को 306 वोट मिले हैं। पिंकी ने 41 वोटों से वार्ड नंबर से जीत हासिल की है।
मेरठ नगर निगम के वार्ड 27 से रालोद के प्रदीप वर्मा जीते हैं।
सहारनपुर में छठे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। नतीजे इस प्रकार हैं-
अजय सिंह (भाजपा) 73363
खदीजा मसूद (बसपा) 43926
नूर हसन (सपा) 6883
प्रदीप वर्मा (कांग्रेस) 2695
सहदेव (आप) 813
आशिक अली (निर्दलीय) 514
फातमा बेगम (निर्दलीय) 745
शबनम (निर्दलीय) 657
नोटा 700
चिलकाना नगर पंचायत के दो राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक भाजपा की फुलबनो 166 वोटो से आगे है। बसपा के अकबर को 2387 वोट ओर भाजपा की फुलबनो को 2553 वोट मिले हैं।
छुटमलपुर नगर पंचायत की पहले राउंड के परिणाम
शमा परवीन समाजवादी पार्टी 1168
मंजू शर्मा भाजपा 1145
मोहम्मद नाजिम बसपा 693
अंकित वर्मा निर्दलीय 354
देवबंद में पहला राउंड पूरा
बीजेपी के विपिन त्यागी 7005
सपा की जहीर फातिमा 2294
बीएसपी के जमालुद्दीन 598
बिजनौर में अधिकतर भाजपा प्रत्याशी आगे दौड़ रहे हैं, जबकि नजीबाबाद मे निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहेहैं। किरतपुर सपा आगे चल रही है जबकि शेरकोट में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। नूरपुर में भाजपा आगे है तो हल्दौर में रालोद रफ्तार पकड़ रही है। शाहनपुर में भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं वहीं झालू में भी भाजपा आगे चल रही है। नूरपुर में भी भाजपा प्रत्याशी आगे हैं।
खेकड़ा नगर पालिका
भाजपा , नीलम धामा 2285
सपा, संगीता धामा 880
रालोद, रजनी धामा 758
कांग्रेस, बबिता 28
बागपत - खेकड़ा नगरपालिका अपडेट
भाजपा प्रत्याशी नीलम धामा सपा की प्रत्याशी संगीता धामा से 1405 वोट से आगे चल रहे हैं।
नगर पंचायत दोघट अध्यक्ष पद
प्रथम राउंड की मतगणना
नाम पार्टी वोट
उषा रानी - भाजपा - 176
संगीता - निर्दलीय- 964
रीमा- निर्दलीय - 808
कृष्णा - निर्दलीय - 11
मीनाक्षी- निर्दलीय - 09
रेणु पंवार - निर्दलीय- 13
बागपत वार्ड नम्बर 8
विजेता संजय रुहेला 432
सचिन जैन 392
राकेश गौतम 379
अग्रवाल मंडी टटीरी
निर्दलीय मीना कुमारी 310
भाजपा विमला 303
अग्रवाल मंडी टटीरी
वार्ड नंबर 1
सीमा विजेता 255
ममता 223
मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी मतगणना स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ मतगणना के बारे में भी जानकारी ली।
प्रथम चरण का रुझान
1. भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी 408
2़ रालोद प्रत्याशी प्रमोद कुमार 1280
3. बसपा प्रत्याशी सरफराज 15
4. आप पार्टी राजेंद्र कुमार 02
5. निर्दलीय प्रत्याशी साबिर 37
6. निर्दलीय प्रत्याशी राशिद 02
7. निर्दलीय प्रत्याशी रण कुमार 73
8. निर्दलीय प्रत्याशी महेश सैनी 18
9 . निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण पाल 0
10. नोटा वोट 02
11, कैंसिल वोट 90
12. कुल टोटल वोट 1927
13. कुल टोटल वोट पड़े 1837
सहारनपुर नगर निगम में चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार बसपा प्रत्याशी से 9231 वोट से आगे चल रहे हैं।
नगर पंचायत सिवालखास के वार्ड 5 से भाजपा प्रत्याशी शहजाद 15 वोट से विजयी हुए।
नगर पंचायत सिवाल खास के वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी रुखसाना 317 वोट से जीतीं, उन्हें 570 वोट मिले।
मुजफ्फरनगर की चरथावल नगर पंचायत में सतेंद्र त्यागी 27 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे स्थान पर 155 वोट लेकर मीनाक्षी और फिलहाल 74 वोट लेकर गौरव तीसरे स्थान पर है। एक बूथ की गिनती हुई हैं।
सिसौली वार्ड नंबर 5 से श्रीमती अफसाना देवी 414 मत प्राप्त कर विजई घोषित प्रतिद्वंद्वी श्रीमती सोनिया 219 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही हैं।
मेरठ में महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलुवालिया ने बढ़त बना ली है। वह अब आगे चल रहे हैं। हालांकि वोट का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। पहले राउंड के रुझान के बाद ही स्थिति साफ होगी।
मेरठ नगर निगम
बीजेपी 35 वार्ड, सपा 15 वार्ड में, बीएसपी 25 वार्ड व अन्य 12 वार्ड में आगे चल रही है।
बडौत पोस्टल -
भाजपा प्रत्याशी सुधीर मान - 40
रालोद प्रत्याशी बबीता - 106
अमीनगर सराय
मांगेराम भाजपा 440
सुनीता निर्दलीय 667
बड़ौत में फर्जी एजेंट को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले गए।
छपरौली नगर पंचायत अपडेट
पोस्टल बैलेट जानकारी
कुल बैलेट -17
निरस्त -10
योगेंद्र को 2 मिली
रणधौल को 01 मिली
संजीव को 01 मिली
धर्मेंद्र को 02 मिली
विक्रम को 01 वोट मिली
सरधना में पोस्टल बैलेट की गिनती इस प्रकार रही-
सुमन पंवार - 9
सबीला बेगम- 3
मंजू लता 8
अन्य -00
हस्तिनापुर में आठ बजे से मतगणना शुरू होनी थी लेकिन एक घंटे बाद तक भी मतगणना शुरू नहीं हो सकी। यहां सुबह सात बजे सभी एजेंट को प्रवेश दिया गया था लेकिन 9 बजे तक भी मतगणना का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
मेरठ में कुछ ही देर में मतगणना शुरू होगी। हालांकि तय समय आठ बजे का था लेकिन मतगणना शुरू होने में देरी हो रही है। इसी बीच जिलाधिकारी दीपक मीणा मतगणना स्थल पहुंचे और निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुजफ्फरनगर में अपराधिक इतिहास वाले प्रत्याशियों को भी मतगणना स्थल पर जाने से रोका गया है। खतौली के पूर्व चेयरमैन पारस जैन को कबूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज के बाहर से पुलिस ने बैरिकेडिंग से ही वापस कर दिया। इस बार पारस सभासद पद का चुनाव लड़ रहे हैं।
सीओ डॉ. रवि शंकर का कहना है कि पारस के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, उनका अपराधिक इतिहास है, ऐसे लोगों को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उनका अभिकर्ता का कार्ड बनाए जाने की जांच की जा रही है।
शामली जनपद में मतगणना जल्द ही शुरू की जाएगी। मतगणना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से बाहर निकालना शुरू कर दिया है।
सहारनपुर जनपद के नगर निगम सहित सभी 12 नगरीय निकायों की होने वाली मतगणना में शनिवार यानि आज 1493 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इसके लिए कड़ी सुरक्षा के बीच पांच स्थानों पर मतगणना होगी। नगर निगम के प्रत्याशियों की मतगणना के लिए 70 और नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए 140 मेज लगेंगी। मतगणना स्थल की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसके अलावा मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। दो मेज को कवर करने के लिए एक वीडियोग्राफर रहेगा।
मतगणना के बाद ही चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होगी। उम्मीदवारों के समर्थक अपने पक्ष में समीकरण होने का दावा करते हुए जीत पक्की मान रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों और पुलिस फोर्स की तैनाती स्ट्रांग रूम और मतगणना पर रहेगी।
दूसरे चरण के मतदान के बाद प्रशासन ने मतगणना की तैयारी के बाद आज आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। मेरठ शहर समेत सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना में होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारी की है। सभी जगह पुलिस फोर्स तैनात है। नगर निकाय चुनाव की आज होने वाली मतगणना के लिए प्रशिक्षण के बाद मतगणना कराई जा रही है।
मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के छह जिलों में नगर निकाय में किसकी सरकार होगी, आज इसका फैसला हो जाएगा। मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर पार्षद और महापौर की कुर्सी पर कौन बैठेगा? वहीं मतगणना और चुनाव के परिणाम को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं। बागपत में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू कर दी गई है जबकि अन्य जनपदों में कुछ समय मतगणना शुरू होने में लग रहा है। पल-पल का अपडेट जाने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ।