फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: BJP ने निकाय चुनाव में चला ये बड़ा दांव, मेयर को जिताने की हर कोशिश करते नजर आए कार्यकर्ता, पढ़ें रिपोर्ट

Fri, 12 May 2023 02:47 PM IST
कपिल kapil आशुतोष भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ

सार

UP Nikay Chunav 2023 : भाजपा ने मेयर पद जीतने के लिए ये बड़ा दांव चला। वहीं, मतदान के दौरान भी कार्यकर्ता हर कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नगर निगम में बड़ी वोट (मेयर) बचाने के लिए भाजपा ने रणनीति के तहत 20 से अधिक वार्डों में छोटी वोट (पार्षद) पर दांव खेला है। मेयर को वोट ट्रांसफर कराने के लिए भाजपाई बसपा प्रत्याशियों के बस्ते पर नजर आए। इसके अलावा निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों के साथ भी सांठगांठ कर मेयर के लिए वोट भाजपा को ट्रांसफर कराने की रणनीति भी रही। 

विज्ञापन


इसी का नतीजा रहा कि जिन वार्डों में बसपा पार्षद प्रत्याशियों ने मजबूती से चुनाव लड़ा, वहां भाजपा के लिए मेयर की राह आसान हो गई। साथ ही जहां भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को निर्दयीय और गठबंधन के उम्मीदवारों ने सीधी टक्कर दी, वहां भी भाजपा मेयर के लिए राह आसान हो गई।

जेल चुंगी और राजीव गांधी नगर क्षेत्र के वार्ड 16 में भाजपा से पार्षद प्रत्याशी डॉ. अनुराधा और निर्दलीय अनीता सागर ने चुनाव लड़ा। मतदाताओं का रुझान निर्दलीय उम्मीदवार अनीता सागर की तरफ दिखा। इसी तरह वार्ड 46 में भाजपा के हर्ष पाल के सामने दो निर्दलीय राहुल चौधरी और ग्रीश चुनाव मैदान में मजबूत स्थिति में नजर आए। 

विज्ञापन

भाजपा का गढ़ माना जाने वाला न्यू हनुमानपुरी, विकास नगर, मोहनपुरी, शिवाजी नगर के वार्ड 44 में भी भाजपा प्रत्याशी उत्तम सैनी की निर्देलीय उम्मीदवार रोबिन नाथ गालू से सीधी टक्कर रही। बसपा सुशील सैनी और निर्देलीय मुकेश शर्मा भी शाम मतदान पूर्ण होने तक मजबूत स्थिति में रहे।

कंकरखेड़ा में भी बदले समीकरण
कंकरखेड़ा में पांच वार्डों में भाजपा को कहीं लोकदल तो कहीं बसपा ने सीधी टक्कर दी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तुलना में पार्षद चुनाव में समीकरण पूरी तरह बदले नजर आए। वर्ष 2017 वार्ड 21 से बसपा से जीते पार्षद परमानंद ने इस बार वार्ड पांच से बसपा से चुनाव लड़ा। वार्ड 21 में उन्होंने अपनी रिश्तेदार को चुनाव मैदान में उतारा। वार्ड पांच में बसपा का मुकाबला इस बार भाजपा के राजकुमार वर्मा और सपा के कुक्कू से रहा। 

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: कहां कितने फीसदी मतदान, जानिए यूपी के इन दो जिलों का हाल, 13 को आएगा परिणाम
विज्ञापन

वहीं, वार्ड 23 में पूर्व पार्षद रहे राजेश खन्ना ने अपनी पत्नी बबीता खन्ना को भाजपा ने वार्ड 21 में उतारा। इस वार्ड में भाजपा से पूर्व पार्षद रहे सेंसरपाल ने अपनी पत्नी प्रेमलता को लोकदल के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा। वार्ड 23 में सुभाषपुरी, गोविंदपुरी, जवाहरपुरी, बड़ा बाजार में भी वोटरों का रुझान इस बार पूरी तरह बदल गया। भाजपा जिला और मंडल के पदाधिकारियों का पूरा फोकस मेयर की वोटों पर रहा। ऐसे में निर्दलीय उम्मीदवार किशन वैद्य मजबूत स्थिति में सामने आए। हालांकि वार्ड नौ में लाला मोहम्मद कई निर्दलीय के खड़े होने के कारण भाजपा की पार्षद प्रत्याशी रेशमा सोनकर मतदान खत्म होने तक मजबूत स्थिति में रहीं।

यह भी पढ़ें: UP: खतौली हार से BJP ने लिया सबक, निकाय चुनाव में विपक्ष के समीकरण को तोड़ते आई नजर, ऐसे हो रही 2024 की तैयारी

भाजपा के गढ़ में सेंधमारी
वार्ड 40 में भाजपा की अर्चला सिंह को लोकदल के सुभाष जटौली ने सीधी टक्कर दी। यहां तक्षशिला पब्लिक स्कूल, नगर निगम कार्यालय और दांतल जटौली में पोलिंग बूथ बनाए गए। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले श्रद्धापुरी में लोकदल के सुभाष जटौली मजबूत स्थिति में नजर आए। मतदाताओं का रुझान भी छोटी वोट पर लोकदल की तरफ रहा। हालांकि बड़ी वोट में भाजपा, सपा, बसपा तीनों की पार्टियों को वोट मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें