स्कूल में शराब पार्टी करते कुछ लोग।
- फोटो : amar ujala
मेरठ के रोहटा क्षेत्र के किनौनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को गांव के ही कुछ लोगों ने खुलेआम शराब पार्टी की। इसका वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वहीं शराब पार्टी का दस सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
वहीं मामले की जानकारी के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। किनौनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को कुछ लोगों ने खुलेआम शराब पार्टी की। वायरल हो रहे वीडियो में पांच-छह लोग स्कूल के बरामदे में बैठकर शराब पीते दिखाई दे रहे हैं।
इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा वीडिया वायरल हो रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी। प्रधानाध्यापक पवन त्यागी का कहना है कि स्कूल में पहले भी शरारती तत्वों ने नुकसान किया है। पुलिस से कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है।