सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के नागल सिड़की पुलिस चौकी के निकट सर्विस रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसके अलावा दो युवक घायल हो गए।
सिड़की पुलिस चौकी पुल के पास झबरेड़ा और टपरी जाने के लिए सर्विस रोड बना है। वहीं पास में पेट्रोल पंप है। एक ट्रक चालक सर्विस रोड पर ट्रक खड़ा करके पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के लिए पूछने गया। लेकिन वहां कोई कर्मचारी नहीं था। इसी बीच पीछे से एक कार आई और उसने ट्रक में टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से चार युवकों को कार से निकाला। जिसमें फैसल उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र मोहम्मद फैयाज निवासी शेरकोट बिजनौर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अन्य तीनों युवकों को अस्पताल भिजवाया। जहां रास्ते में जीशान उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र नसीम निवासी नहटौर ने भी दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी: दिन निकलते ही बड़ी वारदात, सीमेंट व्यापारी की हत्या के बाद... अफसरों में मचा हड़कंप
इसके अलावा दानिश उम्र 26 वर्ष पुत्र चामू निवासी जमालपुर थाना नगीना व सहमत आजम उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र अब्दुल अजीज निवासी नहटौर बिजनौर को जिला अस्पताल भिजवाया।
बताया गया कि मरने वाले दोनों युवक और घायल युवक बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/