फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: टैंकर और टैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, मौके पर दो की मौत, मचा कोहराम

Wed, 25 Nov 2020 07:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर दूध से भरे टैंकर और लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक व परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


अलीगढ़ के ग्राम छर्रा से दूध भरकर सहारनपुर आ रहे टैंकर की हाईवे स्थित मेपल्स एकेडमी के निकट पापुलर की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भंयकर थी कि टैंकर के परखच्चे उड़ गए। 

हादसे में जनपद कासगंज निवासी चालक शैलेश पुत्र राम सिंह (40) व अलीगढ़ निवासी परिचालक अरविंद पुत्र महीपाल सिंह (32) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: जिद पर अड़े प्रेमी युगल, बोले- मर जाएंगे लेकिन जुदा नहीं होंगे, थाने में खूब हुआ ड्रामा

वहीं राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर में फंसे दोनों के शवों को बाहर निकाला। जिन्हें बाद में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। 
विज्ञापन


उधर, जानकारी मिलने पर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन देर शाम सहारनपुर पहुंचे और शवों को साथ लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर उसके चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। चालक के परिजनों की ओर से अज्ञात में तहरीर दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें