फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : चौकीदार समेत दो लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 08 Apr 2022 06:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मेरठ में हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के कस्बा खरखौदा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उधर, दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


बताया गया कि गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार कस्बा निवासी देवेंद्र त्यागी (70) पुत्र स्वर्गीय तिरखा त्यागी गुरुवार को क्रय केंद्र पर सो रहा था। वहीं गुरुवार रात को गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे ट्रक चालक ने ट्रक को बैक करने की कोशिश की तो पीछे चरपाई पर सो रहे चौकीदार के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया। जिससे चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: दबोचे गए लूट के पांच आरोपी, गोली लगने से तीन बदमाश घायल, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन


वहीं मेरठ के थाना सदर क्षेत्र के तुषार (19) पुत्र सोहनलाल शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर हापुड़ से पाइप लादकर मेरठ ला रहा था। इसी दौरान फफूंडा के पास पीछे से आए कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे तुषार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: शामली में हुआ था डबल मर्डर: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, सदमे में बेटी बेहोश, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, हर आंख हुई नम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें