मेरठ जनपद के कस्बा खरखौदा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उधर, दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बताया गया कि गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार कस्बा निवासी देवेंद्र त्यागी (70) पुत्र स्वर्गीय तिरखा त्यागी गुरुवार को क्रय केंद्र पर सो रहा था। वहीं गुरुवार रात को गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे ट्रक चालक ने ट्रक को बैक करने की कोशिश की तो पीछे चरपाई पर सो रहे चौकीदार के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया। जिससे चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं मेरठ के थाना सदर क्षेत्र के तुषार (19) पुत्र सोहनलाल शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर हापुड़ से पाइप लादकर मेरठ ला रहा था। इसी दौरान फफूंडा के पास पीछे से आए कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे तुषार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।