मेरठ में किशोरी पर चाकू से किया हमला।
- फोटो : amar ujala
नशे में धुत किराएदार ने गुरुवार देर रात मकान मालिक की बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल से भाग रहे आरोपी को पड़ोसियों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। परिजनों ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने थाने पर आरोपी किराएदार के खिलाफ तहरीर दी है।
जस्सू मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसके मकान में काफी समय से श्रीराम अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। आरोपी किराएदार शराब पीने का आदी है। खाना खाने के बाद रात के समय उसकी 16 वर्षीय बेटी डिंपल सड़क पर घूम रही थी। इस दौरान नशे में धुत श्रीराम ने डिंपल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आवाज सुनकर माता-पिता बाहर आए और दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। पड़ोसियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।
यह भी पढ़ें: एक प्रेम कहानी ऐसी भी: इकलौते बेटे को खोकर दर्द में डूबी मां ने गर्लफ्रेंड का किया कन्यादान, हर पहलू मार्मिक, हर किरदार है अनोखा
वहीं आरोपी ने कुछ देर बाद चाकू से किशोरी पर हमला कर दिया। हमले में किशोरी लहूलुहान हो गई। डिंपल का शोर सुनकर परिजन पहुंचे और बेटी को लहूलुहान हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। नशे में धुत आरोपी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, पड़ोसियों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मां-बेटे का दर्द देख फूटा लोगों को गुस्सा, घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, खाकी पर भी लगा बड़ा आरोप
इसके बाद पड़ोसियों और परिजनों ने आरोपी को जमकर पीटा। बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस आरोपी से थाने पर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपी हिरासत में है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।