फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा नेता के भाई के घर पर पुलिस का छापा, मिले 10 ऑक्सीजन सिलिंडर, जांच में जुटे अफसर

Thu, 13 May 2021 12:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पुलिस ने भाजपा नेता के भाई के घर पर छापा मारकर ऑक्सीजन के 10 सिलिंडर बरामद किए हैं।वहीं पुलिस के हाथ आरोपी नहीं आ सका है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन के सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मवाना क्षेत्र के गांव भैंसा में पुलिस ने एक मकान से ऑक्सीजन के 10 सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस इन्हें खाली बता रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हाथ नहीं आ सका है। इसकी जांच की जा रही है कि इतने सिलिंडरों को किस उद्देश्य से घर में रखा गया था। आरोपी भाजपा नेता का भाई बताया जा रहा है।

विज्ञापन


इस समय ऑक्सीजन को लेकर पूरे देश में हा-हाकार मचा हुआ है। वहीं लोग मजबूरी का लाभ उठाने से भी नहीं चूक रहे हैं। बुधवार शाम मवाना खुर्द पुलिस को सूचना मिली कि गांव भैंसा में एक मकान में भारी मात्रा में ऑक्सीजन गैस के सिलिंडर एकत्र करके रखे हुए हैं। पुलिस ने सूचना पर छापा मारा और वहां से सिलिंडर बरामद कर मवाना खुर्द चौकी पर ले गई।

मवाना खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन के 10 सिलिंडर बरामद किए गए हैं, जो खाली हैं। जिसके घर से सिलिंडर बरामद हुए हैं, वह आरोपी हाथ नहीं आ सका है। मामले की जांच की जा रही है कि इतने सिलिंडर किस उद्देश्य से एकत्र कर रखे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें