खुद को एसटीएफ का दरोगा बताकर लोगों पर रौब गालिब करने वाले आरोपी अमित शर्मा को दबोच लिया गया है। एसटीएफ की टीम ने उसे थानाभवन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ मेरठ की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को थानाभवन क्षेत्र से आरोपी अमित शर्मा को दबोच लिया। आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड, दो मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन
फर्जी परिचय पत्र बनवा कर खुद को एसटीएफ का दरोगा बताकर रौब गालिब करने वाले अमित शर्मा को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमित शर्मा बागपत का रहने वाला है।