फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में डूबे सगे बहन-भाई, पिता ने बेटे को बचाया, पापा बचाओ- बचाओ चिल्लाते डूब गई बेटी

Sun, 12 Jul 2020 10:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गंगनहर में डूबे बच्चे की तलाश करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के बहसूमा में रामराज गंगनहर में नहाते समय पानी के तेज बहवा में मासूम बेटे और बेटी का हाथ पिता से छूट गया। पिता ने जैसे तैसे बेटे को बचा, जबकि बेटी बचाओ बचाओ चिल्लाती रही और डूब गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने लोकल तैराकों ने बच्ची को काफी तलाश कराया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में ये 20 इलाके हुए अनलॉक, सीएमओ की रिपोर्ट पर डीएम ने दिए आदेश
विज्ञापन


रामराज के मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी अशोक सिंह शनिवार शाम करीब चार बजे बेटे जसबीर उर्फ मनी (10 वर्ष) और बेटी सिमरन (7 वर्ष) को गंगनहर पुल के पास नहलाने ले गया था। नहर में नहाते हुए दोनों बच्चे गहरे पानी में नहाने लगे, तभी तेज बहाव में दोनों बह गए। यह देख पिता ने दोनों को बचाने की कोशिश की। मनी का हाथ तो अशोक के हाथ में आ गया, लेकिन बेटी सिमरन पापा बचाओ बचाओ चिल्लाते हुए डूब गई। तलाशने पर भी वह नहीं मिली।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें