उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के बड़ौत में गुराना रोड पर हुए दो पक्षों के झगड़े के मामले में लापरवाही बरतने पर एक उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
ये था मामला
बड़ौत में गुराना रोड पर रक्षाबंधन की रात हुए दो पक्षों के झगड़े के में लापरवाही बरतने वाले उप निरीक्षक कन्छिद सिंह प्रभारी चौकी बस स्टैंड थाना बड़ौत, सिपाही महेश, रामबक्स को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।
उक्त के अतिरिक्त पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक अमोल कुमार शर्मा को चौकी बस स्टैंड प्रभारी बनाया गया है। बड़ौत की चौकी बोहला पर नियुक्त सिपाही उदित चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/