फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : नौ साल की बच्ची बोली, पुलिस अंकल पापा ने की गंदी हरकत, ये हुआ आरोपी का अंजाम

Tue, 10 Sep 2024 11:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शराबी पिता ने अपनी ही नौ साल की सगी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। बच्ची के मामा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
minor girl (demo) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया। बिन मां की नौ साल की बेटी के साथ छेड़खानी की। बच्ची ने मामा को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने मवाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मवाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति मजदूरी करता है। उसकी पत्नी की चार साल पहले कैंसर के चलते मौत हो गई थी। व्यक्ति के दो बेटे और दो बेटी हैं। नौ वर्षीय बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। बच्ची के मामा की तहरीर के मुताबिक पिता शराब पीने का आदी है। उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की। सीओ मवाना सौरभ सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। 161 के बयान में बच्ची ने छेड़खानी की बात कही है, अब उसके 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी को गिरफ्तार कर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पिता की इस शर्मनाक हरकत पर गांव के लोग अवाक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें