मेरठ में सिवालखास विधानसभा से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अमित जानी को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी दी गई। 10 दिन में उनको गोली मारने की धमकी दी गई। उनकी हत्या के लिए एक करोड़ रुपये की सुपारी बात सामने आई है।
अमित जानी ने मेरठ पुलिस को ट्वीट पर शिकायत की। जिस पर पुलिस ने नंबर की जांच के लिए साइबर सेल को निर्देशित कर दिया है। धमकी के बाद अमित जानी ने एसएसपी मेरठ को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की।
अमित जानी का कहना है कि पिछले एक साल से उनकी गाड़ी का पीछा किया जा रहा है। इसकी सूचना उन्होंने तत्कालीन थानाध्यक्ष को दी थी। वहीं 14 मार्च को उनकी हर्रा में संपन्न हुई रैली से पहले भी उनकी एक भड़काऊ वीडियो खूब वायरल हुई थी। गुरुवार को अमित के व्हाट्सएप पर धमकी भरा एक मैसेज आया।