फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कहां गायब हुआ कुख्यात सुशील मूंछ, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा, पढ़िए नया अपडेट

Thu, 12 Nov 2020 04:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कुख्यात सुशील मूंछ
विज्ञापन

इसे मजाक कहें या पुलिस की लाचारी। प्रदेश के बाहर बैठे शातिर सुशील मूंछ की निगरानी मुजफ्फरनगर पुलिस कर रही है। जबकि उसके बदन सिंह बद्दो के साथ करीबी संबंधों के बारे में पुलिस को भी पता है। ऐसे में पुलिस की मॉनिटरिंग पर भी सवाल उठा रहे हैं। सुशील मूंछ जमानत पर बाहर है। 

विज्ञापन


मेरठ पुलिस ने बद्दो पर कार्रवाई शुरू की तो वह गायब हो गया। पुलिस भी दावा कर रही कि जमानत पर छूटने के बाद वह मुजफ्फरनगर नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि वह यूपी से बाहर है। एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव ने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि मूंछ की निगरानी गोपनीय तरीके से हो रही है। वह कहां है, यह बताया नहीं जा सकता। 

एसएसपी मेरठ अजय साहनी का कहना है कि बद्दो और सुशील मूंछ की दोस्ती थी। दोनों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। कई अहम जानकारियां भी मिली हैं। सुशील मूंछ से पूछताछ की जाएगी। बद्दो की घेराबंदी के लिए पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मोस्ट वांटेड बद्दो को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आया करोड़ों की संपत्ति का असली सच

विज्ञापन

वहीं एडीजी राजीव सभरवाल का कहना है कि मूंछ और उसके करीबियों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। 

कार्रवाई की फाइल तैयार करने में जुटी पुलिस
23 नवंबर को प्रमुख सचिव गृह हाईकोर्ट में बद्दो पर हुई कार्रवाई की फाइल लेकर पेश होंगे। इससे पहले पुलिस तमाम सबूतों के साथ फाइल तैयार करने में जुटी है। 19 महीने से मेरठ पुलिस खामोश बैठी थी। ढाई लाख के इनामी बद्दो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर हाईकोर्ट में प्रमुख सचिव गृह को तलब कर लिया। उसके बाद पुलिस की नींद टूटी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें