फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, लगे ये गंभीर आरोप

Wed, 11 Nov 2020 01:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
सपा विधायक नाहिद हसन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में सपा विधायक नाहिद हसन के विरुद्ध कैराना कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक पर भड़काऊ भाषण देकर सामाजिक विद्वेष फैलाने सहित कई आरोप लगे हैं। इस मुकदमे की जांच इंस्पेक्टर (अपराध) को सौंपी गई है।

विज्ञापन


कैराना कोतवाली में दो दिन पहले किला गेट चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार की तरफ से विधायक नाहिद हसन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज कराए मुकदमे में दो नवंबर को घोषित किए गए जेल भरो आंदोलन के लिए लोगों से जनसंपर्क के दौरान सामाजिक विद्वेष फैलाने, धारा 144 का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

कैराना कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि इस मुकदमे की विवेचना कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर (अपराध) रूप किशोर को सौंपी गई है।   

यह भी पढ़ें: मोस्ट वांटेड बद्दो पर बड़ी कार्रवाई, कुख्यात मूंछ हुआ गायब, गहरी दोस्ती का खुलेगा खौफनाक राज
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अक्तूबर को कोतवाली में नाहिद हसन और कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा के बीच नोकझोंक हुई थी। विधायक ने कैराना पुलिस पर निर्दोष लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसी दिन विधायक ने पुलिस कार्यप्रणाली के विरुद्ध दो नवंबर को जेल भरो आंदोलन की घोषणा कर दी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें