फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'नेगेटिव से रहो दूर...' तलाशी जाएगी एचआईवी पॉजिटिव दुल्हन; प्रेमिका से शादी की चाह लेकर पहुंचा एड्स पीड़ित

Sun, 04 Jan 2026 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर पर एड्स पीड़ित अपनी प्रेमिका से विवाह की चाह लेकर पहुंचा। इस पर कर्मचारियों ने स्वास्थ्य कारणों से सुझाव दिया कि नेगेटिव पार्टनर से दूर रहें। पीड़ित का बायोडाटा लेकर आश्वासन दिया कि उसके लिए एचआईवी पॉजिटिव दुल्हन की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में संचालित एआरटी सेंटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर पर पहुंचे एचआईवी पॉजिटिव ने अपनी प्रेमिका से विवाह कराने को गुजारिश की। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य कारणों से सुझाव दिया कि नेगेटिव पार्टनर से दूर रहें, ताकि संक्रमित बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


पीड़ित का बायोडाटा लेकर आश्वासन दिया कि उसके लिए एचआईवी पॉजिटिव दुल्हन की तलाश की जाएगी। इसके बाद युवक लौट गया। सेंटर में उपचार करा रहे एक युवा ने अपनी प्रेमिका से विवाह करने की इच्छा व्यक्त की। 

युवक ने अपनी व्यक्तिगत भावनाएं जाहिर की। दूसरी ओर सार्वजनिक स्वास्थ्य और संक्रमण नियंत्रण को देखते हुए सेंटर के विशेषज्ञों ने युवक को समझाने का प्रयास किया कि एचआईवी नेगेटिव पार्टनर से विवाह करने पर संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


युवक को समझाने के बाद एआरटी सेंटर ने अनूठी पहल की है। युवक का बायोडेटा तैयार कराया और भरोसा दिलाया कि अब ऐसे एचआईवी पॉजिटिव महिलाओं की तलाश कर रहे हैं जो विवाह योग्य हों और इस युवा से मेल खाती हों।
Trending Videos

मां के बाद अब बेटे में भी एचआईवी की पुष्टि
एचआइवी पॉजिटिव मरीजों को उपचार देने के लिए जिला अस्पताल में 2014 में एआरटी सेंटर की शुरुआत की गई थी। वर्ष 2018 में प्रसव के लिए महिला अस्पताल पहुंची एक गर्भवती एचआईवी पॉजिटिव पाई गई थी।

इस पर एआरटी सेंटर पर उसका उपचार शुरू कराया गया था लेकिन प्रसव के बाद पैदा हुए नवजात की एचआईवी जांच नहीं कराई गई। अब बेटे की तबीयत लगातार खराब रहने की बात चिकित्सक को बताई तो उन्होंने उसकी भी जांच कराई। बताया कि जांच में सात साल का बच्चा भी एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। 
 
विज्ञापन

परिवार के लोगों की कराई जा रही इंडेक्स टेस्टिंग: डॉ. मुजीबुर्रहमान
जिला अस्पताल एआरटी सेंटर के चिकित्साधिकारी डॉ. मुजीबुर्रहमान का कहना है कि सात वर्ष पूर्व गर्भवती महिला एचआइवी पॉजिटिव पाई गई थी लेकिन तब इंडेक्स टेस्टिंग की व्यवस्था न होने के कारण संभवतः शिशु की जांच नहीं हो पाई थी। बच्चे के पॉजिटिव पाए जाने पर इंडेक्स टेस्टिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें