फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेता नवाब कोकब का इंतकाल, पांच बार विधायक तो तीन बार रहे थे मंत्री

Wed, 31 Oct 2018 09:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पश्चिम यूपी की राजनीति में पिछले करीब 35 साल से सक्रिय रालोद नेता नवाब कोकब हमीद (66) का बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। वह पांच बार विधायक और तीन बार मंत्री रहे। इंतकाल के बाद सैकड़ों लोगों ने आवास पर पहुंचकर दुख जताया। बाजार बंद कर दिए। समर्थकों में मायूसी छा गई। गुरुवार को उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।  

विज्ञापन


सूबे की राजनीति में सादगी और सरलता से पहचान बनाने वाले नवाब कोकब हमीद विगत पांच साल से बीमार चल रहे थे। बुधवार शाम को रालोद अध्यक्ष अजित सिंह उनसे मिलने पहुंचे थे। उनके बेटे अहमद हमीद ने बताया कि शाम करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। नवाब कोकब हमीद वर्ष 1985 में बागपत सीट से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए थे। जीत के बाद उन्हें ऊर्जा राज्यमंत्री बनाया। साल 2002 में वह यूपी के पर्यटन मंत्री और इसके बाद विधानसभा में रालोद के नेता भी रहे। पांच बार विधायक रहे और तीन बार मंत्री बनाए।

वहीं इंतकाल की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग उनके आवास पर शोक संवेदना जताने पहुंच गए। उनके बेटे अहमद हमीद को हिम्मत बंधाई गई। रालोद अध्यक्ष अजित सिंह, उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, पूर्व मंत्री मैराजुद्दीन, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने शोक जताया। गुरुवार दोपहर के समय उन्हें सुपुर्द ए खा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें