फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पूर्व चेयरमैन राम सिंह का निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर, 2012 में की थी सपा ज्वॉइन

Thu, 20 May 2021 06:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सपा नेता और पूर्व चेयरमैन राम सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। पूर्व विधायक सैयद जकीउद्दीन के करीबी राम सिंह वर्ष 1989 में जिला पंचायत के चेयरमैन बने थे। 
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन राम सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में फलावदा जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन राम सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। 85 वर्षीय राम सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका पैतृक गांव पिनाई में दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक सैयद जकी उद्दीन के करीबी राम सिंह वर्ष 1989 में जिला पंचायत के चेयरमैन बने थे। जिला पंचायत चेयरमैन बनवाने में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई एवं सैयद जकीउद्दीन ने अहम भूमिका निभाई थी। राम सिंह को पूर्व विधायक सैयद जकीउद्दीन ने वर्ष 2012 में अखिलेश यादव के फलावदा आगमन पर सपा ज्वॉइन कराई थी।

सरल स्वभाव के लिए मशहूर राम सिंह मवाना के ब्लाक प्रमुख भी रहे हैं। उनका निधन होने पर क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त हो गया। फलावदा के पूर्व चेयरमैन सैयद मैराजुद्दीन, सैयद रिहान व मवाना के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र यादव ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें