यूपी के बड़ौत में एक शादी में बच्चों द्वारा दिए गए अनोखे तोहफे की हर तरफ तारीफ हो रही है। दरअसल यहां तिलवाड़ी गांव में दो बच्चों ने नवदंपत्ति को विवाह में पौधा भेंट कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
तिलवाड़ा गांव शादी में नवविवाहित जोड़े को पौधा भेंटकर दो बच्चों ने एक मिसाल कायम की है। यहां विवाह के पवित्र बंधन में बंधे नवदंपत्ति सोनिया और भगवानपुर नांगल निवासी पंकज सिंह को विवाह संस्कार कार्यक्रम संपन्न होने पर युवराज सूर्या और प्रिया उपाध्याय ने पौधा भेंटकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में आए लोगों ने उनकी जमकर सराहना की। इस अवसर पर डा आरआरडी उपाध्याय, मनोज, सुनील, अमित, रामभजन, हरेंद्र, गजे सिंह, रीतू आदि शामिल रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/