उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में ट्रैक्टर पर स्टंट दिखाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रैक्टर चालक खतरनाक तरीके से जान जोखिम में डालकर स्टंट दिखा रहा है।
यह वीडियो छपरौली क्षेत्र के गांव बदरखा और बाछोड़ के बीच का बताया जा रहा है। बताया गया कि शुक्रवार शाम के समय अलग-अलग गांव के लोग अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर मैदान पर एकत्र हुए। वहीं इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर से स्टंट दिखाने शुरू कर दिए। इस बीच किसी ने उनकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पहले से तय थी आयोजन की तारीख
25 सितंबर को होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए पहले ही लोगों को फोन पर बता दिया गया था। वहीं तय समय के अनुसार शुक्रवार को करीब एक दर्जन लोग अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर मैदान पर पहुंच गए। इसके बाद कई युवकों ने ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंटबाजी की। जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: लोटस टेंपल की तर्ज पर तैयार हुआ रैपिड रेल का डिजाइन, तस्वीरें देखकर हो जाएगा दिल खुश
पुलिस के अनुसार अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो वास्तव में बदरखा गांव के पास का ही है या नहीं। उधर, सीओ बड़ौत आलोक कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है, जांच कराई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/