बागपत में नगर के पुराना कस्बे में उधार के रुपये को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया, जिसमें पांच लोग घायल हुए। वहीं सोमवार रात को भी इन दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था।
उधर, घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा तो भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भागकर आपनी जान बचाई।
इसके बाद सीओ सदर ओमपाल सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ की। हंगामा बढ़ते ही पुराना कस्बे के बाजार बंद हो गए। फिलहाल कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: यूपी: प्रॉपर्टी डीलर की गला दबाकर हत्या, कार में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर
ये है विवाद की वजह
बताया गया कि सोमवार रात पशु व्यापारी रिजवान ने मोहल्ले के ही दूसरे व्यापारी राशिद से उधार के 3.40 लाख रुपये मांगे थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/